ऋषिकेश- न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग पर बॉर्डर पर धरना लगाकर बैठे किसान

त्रिवेणी न्यूज 24
पंजाब _ न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे किसान बॉर्डर पर धरना लगाकर बैठे है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 फरवरी दौरान पंजाब-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ सहित 5 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि MSP पर कानून समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली संगठन की बैठक में इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि आज भारत सरकार के मंत्रियों के साथ में किसान संगठनों की मीटिंग है और उन्हें भरोसा उम्मीद है कि कोई हल निकलेगा अगर कोई हल निकलता है तो यह अच्छी बात होगी। राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया कि 17 फरवरी को हम इस पूरे मामले में कोई निर्णय लेंगे। अभी तो बहुत कम ट्रैक्टर गए हैं और वह भी सिर्फ हरियाणा और पंजाब बॉर्डर पर ही हैं। समाधान नहीं होगा तो किसानों की संख्या वहां बढ़ेगी। किसान नेता टिकैत ने कहा कि इस बार खाली आश्वासन लेकर किसान वापस नहीं जाएगा। समाधान नहीं होगा तो किसान इस बार पीछे हटने वाले नहीं हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News