ऋषिकेश- गट्टू घाट के पास कार के खाई में गिरने से चार घायल
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ आज प्रात 11.51 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पौड़ी द्वारा बताया गया की मोबाइल नंबर 9876504377 से सूचना प्राप्त हुई की गट्टू घाट के पास से एक चार पहिया गाड़ी नीचे गिर गई है जिसमें तीन-चार लोग सवार हैं तथा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर थाना लक्ष्मण झूला से वरिष्ठ उपरीक्षक अनिल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मय आपदा टीम को रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर गट्टू घाट के समीप नीलकंड रोड पर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे स्विफ्ट कार गिरी थी जिसमें सवार चार लोगों को मोहित पुत्र महेंद्र सिंह निवासA-49 राज बाग कॉलोनी दिल्ली जो गाड़ी चला रहा था जिसको हल्की-फुल्की चोटे हैं। प्रशांत पांडे पुत्र गोपाल पांडे निवास C12A महेश नगर जयपुर जिसकी चेस्ट तथा कमर में गुम चोट है। अंजली पांडे पुत्री गोपाल पांडे निवासी C 12 A महेश नगर जयपुर
चेस्ट मे गुम चोट है। उर्मिला पांडे पत्नी गोपाल पांडे C12 A महेश नगर जयपुर हल्की-फुल्की चोटे हैं। को गाड़ी से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु एम्स अस्पताल भिजवाया गया है। सभी का एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उपचार करवाया जा रहा है। परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। जानकारी करने पर चालक मोहित ने बताया कि अचानक मोड पर गाड़ी का स्टेरिंग न कटने के कारण सड़क से नीचे गिर गई थी।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान। अपर उप निरीक्षक विनोद प्रसाद चमोली।
कांस्टेबल 207 भगत दास।
कांस्टेबल 334 मुकेश जोशी।
कांस्टेबल 12 एपी ललित।होमगार्ड 1853 मनदीप।होमगार्ड 1515 सुमित। होमगार्ड 15 16 गजेंद्र। आपदा टीम में फायर चालक शमशेर। फायरमैन धीरज पाल।
