ऋषिकेश- नितिन गडकरी ने टनकपुर पहुंचकर किया करोड़ों की परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण

त्रिवेणी न्यूज 24
पंतनगर _ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीएम धामी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी टनकपुर के लिए रवाना हुए। बता दें कि यहां पर मंत्री नितिन गडकरी ने करोड़ों की परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।
मंगलवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी टनकपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने गांधी मैदान में कुमाऊं के लिए 2200 करोड़ से अधिक की आठ योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
इसके बाद दोपहर 1:10 बजे वह और मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।
इन योजनाओं का किया शिलान्यास _
काठगोदाम से नैनीताल मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण कार्य 33 किमी लंबाई (710)
कंगारछीना से अल्मोड़ा मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 35 किमी लंबाई (451)
कांडा से बागेश्वर मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 20 किमी लंबाई (203)
काशीपुर से रामनगर मार्ग का फोर लेन चौड़ीकरण का कार्य 18 किमी लंबाई (495)
उडियारी बैंड से कांडा मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 30 किमी लंबाई (349)
बागेश्वर से सरयू नदी एवं गोमती नदी पर दो पुलाें का सुदृढ़ीकरण का कार्य।
राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य।

%d bloggers like this:
Breaking News