ऋषिकेश- भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ भाजपा हाईकमान ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह उम्मीदवार घोषित किया गया। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। भाजपा हाई कमान ने उत्तराखंड से भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार घोषित किया है जो की बद्रीनाथ से पूर्व विधायक रह चुके हैं। बता दें कि राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
