ऋषिकेश- बिलों से बाहर निकाले जाएंगे दंगाई:हल्द्वानी में पैरामिलिट्री से संभाला मोर्चा, सेना भी आएगी
त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी _ उत्तराखंड के हल्द्वानी में दंगे और कर्फ्यू के बीच पैरामिलिट्री फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। कल यानी शनिवार को मिलिट्री भी पहुंच जाएगी। पूरे शहर में भारी संख्या में पैरामिलिट्री, आईआरबी, पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। दंगाइयों को चिह्नित कर उन्हें बिलों से बाहर निकाला जाएगा।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई मजार और नमाज स्थल पर कार्रवाई को लेकर गुरुवार शाम दंगा भड़क उठा था। दंगाइयों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया था। उसके बाद उन्होंने पेट्रोल बम से सौ से अधिक गाड़ियां फूंक डाली थी। साथ ही पुलिस थाने को भी आग के हवाले कर दिया था। तमाम आला अफसरों सहित करीब 300 सौ पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पूरे शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। इंटरनेट सेवा ठप चल रही है। स्कूल भी बंद चल रहे हैं।
बिलों में दुबके दंगाई _
शहर में भारी संख्या में फोर्स पहुंचने के बाद अब दंगे पर नियंत्रण है। कार्रवाई से बचने के लिए दंगाई बिलों में दुबके हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी स्पष्ट कर चुके हैं कि एक-एक दंगाई की शिनाख्त की जाएगी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। शासन-प्रशासन की सख्ती और भारी फोर्स की तैनाती को देखते हुए दंगाई देर रात ही बिलों में दुबक गए थे।
नौ कंपनी पीएसी और छह जिलों की फोर्स तैनात _
हल्द्वानी में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए अल्मोड़ा, यूएस नगर, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। साथ ही नौ कंपनी पीएसी भी मौके पर तैनात की गई है। पूरा हल्द्वानी शहर छावनी में तब्दील किया गया है।
मुख्य सचिव और डीजीपी भी पहुंचे _
हल्द्वानी में हिंसा की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव भी पहुंचे हैं। उन्होंने पूरे इलाके को निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही एसएसपी और डीएम को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
