ऋषिकेश- आईएफएस सुशांत पटनायक के घर ईडी का छापा भारी मात्रा में मिला कैश-गिनने को लगाई मशीन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और काशीपुर से भाजपा नेता अमित सिंह के बाद अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक और पूर्व आईएफएस किशन चंद के घर भी ईडी ने छापा मारा। इस दौरान कैनाल रोड स्थित सुशांत पटनायक के घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है।
बता दें कि आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरोप भी लगा था। वहीं वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाए गए थे उन पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
पूर्व आईएफएस किशन चंद पर भी शिकंजा _
हरिद्वार में पूर्व आईएफएस अधिकारी किशन चंद के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा। मामले के अनुसार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पाखरों में टाइगर सफारी के लिए पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था। मामले में दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच में आईएफएस किशन चंद पर कई संगीन आरोप लगे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा सरकार ने किया था। वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ अपने पद का दुरुपयोग का भी आरोप थे। जिसके बाद एसआईटी ने किशनचंद को दिसंबर में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। बीते अप्रैल माह में किशन चंद को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई थी।

%d bloggers like this:
Breaking News