ऋषिकेश- बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ आज प्रातः विकास नगर क्षेत्र में तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश की जिसमें से एक को दबोच लिया गया। वहीं दो आरोपी फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी ने पूरे शहर भर की पुलिस को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
आसन बैराज पर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई एक बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया है और दूसरा फरार है। आसपास के क्षेत्र में लगातार कांबिंग जारी है। सारे क्षेत्राधिकार व थानाअध्यक्ष लगातार कांबिंग कर रहे हैं। घायल बदमाश के दो गोली लगी जिसे उपचार हेतु तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। देहरादून एसएसपी खुद मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की शिनाख्त जहागीर के नाम से हुई है जहागीर का अपराधिक इतिहास
वांछित 25000 का इनामी बदमाश जहांगीर पुत्र असगर अली निवासी कोतवाली सिटी सहारनपुर।

%d bloggers like this:
Breaking News