ऋषिकेश- क्या समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा उत्तराखंड

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित कमेटी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ड्राफ्ट के दस्तावेज सौंप दिए हैं। माना जा रहा है कि धामी सरकार यूसीसी को लागू कर देगी, यदि इसे लागू किया गया तो उत्तराखंड यूसीसी अपनाने वाला पहला राज्य बन जाएगा। यूसीसी राज्य में सभी नागरिकों को उनके धर्म से परे एकसमान विवाह, तलाक, भूमि, संपत्ति और विरासत कानूनों के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने वादे के मुताबिक हमने सरकार गठन के तुरंत बाद ही पहली कैबिनेट की बैठक में ही समान नागरिक संहिता बनाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्णय लिया था और 27 मई 2022 को उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी।

%d bloggers like this:
Breaking News