ऋषिकेश- 5 फरवरी को आयोजित होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड विधानसभा सत्र 5 फरवरी को आयोजित होना है। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। वहीं धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक 03 फरवरी, 2024 को 4:00 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस अहम कैबिनेट बैठक में कई विभागों के प्रस्तावों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक मे UCC को लेकर होगा फैसला,2 फरवरी को UCC कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौपेगी, 6 फरवरी को विधानसभा मे रखा जाएगा UCC ड्राफ्ट,साथ ही मंत्रिमंडल की इस महत्वपूर्ण बैठक में नई आबकारी नीति पर भी मुहर लग सकती है।
