ऋषिकेश- बागी नेता की योगेश राणा को मिली भाजपा पार्टी की सदस्यता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े राज्य आंदोलनकारी योगेश राणा ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। योगेश राणा पूर्व में भी भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे। वह टिहरी जिले में उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे। निकाय चुनाव में वह टिकट के दावेदार थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा, जिसमें वह 151 वोट के अंतर से पराजित हुए थे। देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में योगेश राणा के साथ निर्मला उनियाल, शांति ठाकुर, सतेंद्र थलवाल आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने माला और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

%d bloggers like this:
Breaking News