ऋषिकेश- उत्तराखंड को मिलेगी पहली महिला मुख्य सचिव, धामी सरकार ने भर दी हामी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव मिलने जा रही है। धामी सरकार ने 1988 बैच की आइएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के नाम पर हामी भर दी है जो राज्य की नई मुख्य सचिव होंगी। वह मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का स्थान लेंगी। हालांकि इसको लेकर अभी आदेश जारी नहीं हुआ है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्य सचिव संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है।इससे पहले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। जिसकी बात मुख्य सचिव का पद खाली हो जाएगा। उसे भरने की कवायद धामी सरकार ने अभी से शुरू कर दी है और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के नाम पर हामी भारी है। जिसके बाद उत्तराखंड को पहली बार महिला मुख्य सचिव मिलेगी हालांकि अभी इसका आदेश जारी नहीं हुआ है।

%d bloggers like this:
Breaking News