ऋषिकेश- खड़गे के दून दौरे के दिन भाजपा देगी कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक फिर से भाजपा का थामेंगे दामन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ भाजपा ज्वाइनिंग अभियान का शानदार श्रीगणेश, आप सहित कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का भाजपा मे शामिल होने से हो रहा हैं। पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत कांग्रेस छोड़ फिर से भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
शैलेन्द्र रावत 2007 में कोटद्वार से भाजपा के टिकट पर जीते थे।
खंडूडी की कोटद्वार से हार के बाद शैलेन्द्र रावत को भाजपा से निष्कासित किया गया था। जिसके चलते अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दून दौरे के दिन पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता शैलेन्द्र रावत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल होंगे। सुचना हैं कि उत्तरकाशी जिले से जुड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल होंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News