ऋषिकेश- एक फरवरी को चौथा पेपरलेस बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
त्रिवेणी न्यूज़ 24
एक फरवरी को चौथा पेपरलेस बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
साल 2021 से निर्मला सीतारमण हर साल पेपरलेस बजट पेश करती आ रही हैं। इस कड़ी में यह उनका चौथा पेपरलेस बजट होगा। इस वित्त वर्ष में दो बार बजट पेश होगा। 1 फरवरी को वह अंतरिम बजट पेश करेंगी। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हैं। चुनावों के बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी।
