ऋषिकेश- जोशीमठ हाई रिस्क जोन में आए 1000 से अधिक भवनों को किया जाएगा ध्वस्त

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ वर्ष 2023 की शुरुआत से ही विश्वभर में चर्चा में रहे जोशीमठ में 1000 से अधिक भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। हाई रिस्क जोन में आए इन भवनों में आवासीय और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। हाई रिस्क जोन में आए ये सभी भवन नगर पालिका के चार वार्डों में हैं जहां जमीन धंस गई है। यहां सबसे अधिक भूधंसाव हुआ जिसके कारण कई परिवार विस्थापित भी हुए। हाई रिस्क जोन में आए इन भवनों को केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्‍थान (सीबीआरआई) ने रहने के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं बताया है। लगभग 1200 घर रहने के लिहाज से बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। सीबीआरआई ने हाई रिस्क जोन में आ रहे इन भवनों का नक्शा तैयार किया है और इन मकानों में रहने वालों के पुनर्वास की सिफारिश शासन से की गई है। सीबीआरआई की इस सिफारिश के बाद यह तय है कि हाई रिस्क जोन में आए इन घरों को ध्वस्त किया जाना है। वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में जोशीमठ के कुछ घरों में पहली दरारें दिखाई दी थी, लेकिन प्रशासन ने उस समय पर्याप्त कदम नहीं उठाया। वर्ष 2022 में इमारत में दरारें ज्यादा दिखाई देने लगीं तो प्रशासन की नींद टूटी। वर्ष 2023 में इन दरारों ने विकराल रूप ले लिया। शहर के नौ वार्डों में 723 घरों के फर्श, छत और दीवारों पर बड़ी या छोटी दरारें दिखने लगी।

%d bloggers like this:
Breaking News