ऋषिकेश- दून से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की कवायद तेज

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ आगामी 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के बीच ट्रेन चलाने की कवायद चल रही है। देहरादून रेलवे स्टेशन के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद रेलवे इसका कार्यक्रम जारी करेगा। देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि ट्रेन का संचालन देहरादून या हरिद्वार से हो सकता है। मुरादाबाद मंडल से जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा। ट्रेन के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

%d bloggers like this:
Breaking News