ऋषिकश- भारतीय जनता पार्टी मुनिकीरेती मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारतीय जनता पार्टी मुनि की रेती मंडल की ओर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
शुक्रवार को चलाये जा रहे स्वछता पखवाड़े के अंतर्गत ओमकारानंद घाट वार्ड नं02 नगर में गंगा घाटों की साफ सफाई की गई। यह स्वच्छता कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे देश के मंदिर , मठों, तथा घाटो पर चलाया जा रहा है। जिसमे मण्डल अध्यक्ष प्रेमदत्त सेमवाल,विधानसभा विस्तारक नैनपाल सिंह राणा, मंडी सभापति विनोद कुकरेती,जिलाध्यक्ष इंद्रा आर्य ,मण्डल महामंत्री राजेन्द थलवाल, निवर्तमान सभासद सुभाष चौहान,मीनू गोदियाल, शशि कण्डारी,किरण चौहान, मधु रावत, मीनाक्षी जोशी,सुनीता खंडूरी,लक्ष्मी बिष्ट,राकेश पूरी,अर्जुन ड्वान, सागर ,अंकित आदि उपस्थित रहे।
