ऋषिकेश- व्यापारियों ने किया धार्मिक ट्रस्टों द्वारा किराया वृद्धि तथा उत्पीड़न के विरोध में धरना प्रदर्शन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा गठित की गई संघर्ष समिति उद्योग व्यापार मंडल संघर्ष समिति ने जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के नेतृत्व तथा जिला महामंत्री दीपक कुमार तायल के संचालन में जो की धार्मिक ट्रस्टों के द्वारा व्यापारियों का अनाप-शनाप किराया वृद्धि तथा अन्य तरीकों से उत्पीड़न किया जा रहा है उसके विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सैकड़ो व्यापारियों के साथ संघर्ष समिति में आज पंजाब सिंध क्षेत्र कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर शीघ्र होश में आने की चेतावनी दी। इसके पश्चात समस्त व्यापारियों ने बाबा काली कमली वाला ट्रस्ट के बाहर भी जाकर काली कमली के अधिकारियों को चेताया कि शीघ्र ही व्यापारियों के हित में निर्णय ले अन्यथा इसके परिणाम घातक होंगे। व्यापारियों द्वारा आज सामूहिक रूप से अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए पूर्व में हुई दुखद घटना की पुनरावती ना हो इसकी जिम्मेदारी ट्रस्टों की ही होगी ऐसी चेतावनी के साथ अपनी बात रखी। तत्पश्चात मुखर्जी मार्ग स्थित गोपाल मंदिर ट्रस्ट को भी एक पत्र किरायेदारों के विरुद्ध उनके द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में संवाद हेतु दिया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, जिला महामंत्री दीपक कुमार तायल, नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, नगर महामंत्री प्रतीक कालिया, वरिष्ठ व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संदीप गुप्ता, दीपक धमीजा, जितेंद्र अग्रवाल ,राकेश अग्रवाल, भारत भूषण कुंद्रानी, जितेंद्र आनंद, पंकज शर्मा, राकेश अग्रवाल, अंशुल अरोड़ा, पंकज चावला, पवन शर्मा, अभिनव गोयल, संजय शास्त्री, रविंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र कक्कड़, रवि अरोड़ा, विवेक गोस्वामी, दीपक दरगान, रवि जैन, मधु जोशी सहित सैकड़ो व्यापारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
