ऋषिकेश- स्वच्छता अभियान के साथ ही एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के सप्तम दिवस का आरंभ योग द्वारा छात्राओं ने किया। उसके पश्चात छात्रों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र में डीबीपीएस रावत ने राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ दिवसीय शिवर के समापन के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी। नीरज गोयल ने खेलों के महत्व के बारे में बच्चों को बताया और मनोज गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को के बारे में जानकारी दी। उसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने छात्राओं को सात दिवस विशेष शिविर के समापन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी ममता गुप्ता ने आए हुए अतिथियों को हृदय से सम्मान पूर्वक धन्यवाद किया। इसी क्रम में हमारे बीच दीप्ति, नेहा शर्मा, मधु खट्टर, जागृति कंडवाल, मोनिका कंडवाल आदि अन्य सदस्यों उपस्थित रहे।
