ऋषिकेश- एनएसएस की छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को किया मतदान के लिए जागरूक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के पंचम दिवस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित हुए। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्रों को बताया कि स्वयं सेवी छात्राओं को मेरा जो राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में आने का उद्देश्य था उससे मैं संतुष्ट हुआ। आज हमारे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का छठा दिन है। स्वयं सेवी छात्राओं ने दिन की शुरुआत योग से की उसके बाद छात्रों ने घर-घर जाकर मतदाता को मतदान के लिए जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्राओ ने घर-घर जाकर उनके परिवार की आर्थिक सामाजिक और व्यापारिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। अध्यापिका सपना सिंह के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र में सरोज डिमरी द्वारा जल जीवन है और गंगा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। विमला रावत द्वारा छात्राओं को उनके शिक्षा के महत्व के बारे में बताया इसी क्रम में हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में व्याख्यान दिया। ओम प्रकाश गुप्ता ने छात्रो आर्थिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और ओमप्रकाश पैन्यूली ने बच्चों को डिजिटल जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ममता गुप्ता व सपना सिंह अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News