ऋषिकेश- एनएसएस शिविर के पंचम दिन छात्रों की नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पंचम दिवस का आरंभ छात्राओं ने योग द्वारा किया। इस दौरान छात्रों के लिए नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र में मंजू बडोला द्वारा छात्राओं को परिवार के महत्व पर व्याख्यान दिया गया। विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका नेहा शर्मा द्वारा छात्राओं को स्वच्छता संबंधी गतिविधि कराई गई। जिसमें जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ममता गुप्ता ,शनेहा शर्मा , पूनम राणा उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News