उत्तराखंड में 10 नये मरीजो के साथ कोरोना मरीजो का आंकड़ा 121 पहुँचा।

देहरादून । प्रदेश में आज भी 10 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया । इनको मिला के पूरे प्रदेश 121 कोरोना मरीज हो गए हैं , इनमें से 53 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं । आज उधमसिंह नगर में 4 , उत्तरकाशी में 2 , नैनीताल में 2 , अल्मोड़ा में 1 व हरिद्वार के 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।पिछले 2 दिनों में ही 25 मरीजों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । 4 मई से दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों ने राज्य में कोरोना की रफ्तार बढ़ा दी है । पहाड़ के कोरोना से अछूते जनपदों में भी अब कोरोना मरीज मिल चुके हैं ।
जिलाधिकारी देहरादून डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है जनपद में शेष 4 कन्टेमेंट जोन में 2 से 3 चरण का एक्टिव सर्विलांस का कार्य पूर्ण हो चुका है। 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस कार्य के दौरान उक्त क्षेत्रों में अन्य कोई कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित न होने के फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त करने हेतु की गयी संस्तुति के फलस्वरूप नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत कन्टेंमेंट जोन चमन विहार, लेन नम्बर 11 तथा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत कन्टेंमेंट जोन बीस बीघा कालोनी गली न0 3, शिवा एन्कलेव वार्ड नम्बर 24 एवं आवास विकास वार्ड नम्बर 25 को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष टेªन से आज अपरान्ह 01 बजे जनपद देहरादून से बेतिया स्टेशन बिहार हेतु 1152 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त भेजा गया है। इसी क्रम में आज शाम 7 बजे एक अन्य विशेष टेªन जो देहरादून से किशनगंज स्टेशन बिहार हेतु 1152 व्यक्तियों को भेजा जा रहा है।
जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से 2 बसों के माध्यम से चमोली के 24 एवं उत्तरकाशी के लिए 12 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅक डाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/ व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, वेस्ट वारियर्स, जस्ट कैफे, एल्थम बैकरी, चेतन ओबराय, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट गाईड/सिविल डिफेंस, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 3786 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, थाना पटेलनगर में 500, पटेलनगर चैकी में 450, धारा चैकी में 500, इन्दिरानगर चैकी में 200, थाना रायपुर में 678, थाना नेहरूकालोनी में 650, आईएसबीटी चैकी में 500, नगर निगम में 75, कचहरी में 124, घंटाघर में 25, पत्थरीबाग में 4, ट्रांस्पोर्टनगर में 20, आईटी पार्क में 10, बन्नू स्कूल में 50 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 1226 निराश्रित पशुओं जिसमें 817 श्वान, 366 गौवंश एवं 43 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 900 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, तहसील मसूरी में 100, कोतवाली दून में 150, थाना रायपुर में 100, थाना पटेलनगर मेें 200, थाना राजपुर में 250, थाना डालनवाला में 100, अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत अंसारी मार्ग क्षेत्र में निवास कर रहे 35 निर्धन परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गयी।
जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 966 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 12389 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3028 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ ए.के डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में 54 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 62 काॅल प्राप्त हुई हैं, जो सभी काल पास से सम्बन्धित प्राप्त हुई।
जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 64 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 67.53 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 18 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 116.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग कन्टेंनमेंट जोन बीस बीघा/शिवा एन्कलेव/आवास विकास में 4 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।
दुग्ध विकास विभाग द्वारा चमन विहार कालोनी में 35 ली, बीस बीघा ऋषिकेश में 50 ली0, शिवा एन्कलेव में 45 ली0 एवं आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में 35 ली0, आशुतोष नगर ऋषिकेश में 45 कुल 210 ली0 दूध विक्रय किया गया।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 183 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 189 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई हैं। जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 47 हो गयी है, जिनमें 29 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 17 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
आज चमन विहार कन्टेंमेंट जोन अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 1 टीम द्वारा 17 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसी प्रकार आतिथि तक जनपद में विकासखण्डवार 1900 आंगनबाड़ी कार्यकतियों द्वारा 1153981 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों से आये 417 तथा अन्य राज्यों से आये कुल 1218 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 3 राहत शिविरों में ठहरे हुए 82 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। इसी प्रकार रेनबसेरा लालपुल देहरादून में 03 व्यक्तियों की रिवाईस्ड कांसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 88 एन-95 मास्क, 1945 ट्रिपल लेयर मास्क, 19 पीपीई किट, 150 वीटीएम वायल, 170 सर्जिकल गलब्स, 2300 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 111 सेनिटाइजर वितरित किये गये। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक कुल 121 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 29, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 26, रायवाला चैकपोस्ट पर 03 और महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 66 सैम्पल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News