ऋषिकेश- एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल का सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग के साथ संपन्न हुआ।
शिविर में मुख्य अतिथि संजीव कुमार चौहान जिला पंचायत सदस्य, विपिन पंत निवर्तमान पार्षद ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से इस महायज्ञ में आप लोगों की द्वारा किया गया योगदान सराहनीय रहा है। खदरी खड़कमाफ के प्राचार्य डीएस कंडारी तथा विपिन पंत ने वंदना ,साहिल , शिवम, काजल को उत्कृष्ठ स्वयं सेवियों को समानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, एस.एस. श्रीवास्तव कार्यक्रम अधिकारी खदरी खड़कमाफ़ , आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News