ऋषिकेश- अपात्र राशन कार्डधारकों के ऊपर चलेगा कार्रवाई का डंडा
नई दिल्ली _ गरीबों को बड़ी सहायता पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से कई बेहतरीन स्कीम चलाई जा रही हैं। जिसका फायदा लोगों को बड़े स्तर पर मिल रहा है। सरकार की तरफ से राशन कार्डधारकों को फ्री में गल्ले का वितरण किया जा रहा है, जिसका हर किसी को बड़े स्तर पर फायदा मिल रहा है।
अगर आपके पास राशन कार्ड बना हुआ है तो फिर चिंता ना करें। दूसरी ओर सरकार अब ऐसे लोगों को बड़ा झटका देने जा रही है, जो अयोग्य होने क बाद भी गेंहू, चावल का लाभ ले रहे हैं।
सरकार ऐसे अपात्र लोगों पर कार्रवाई करने का खाका तैयार रही है। क्योंकि उनके लिए राशन कार्ड सरेंडर करने की अपील की गई थी जिसकी आखिरी तारीख भी निकल चुकी है। अब आगे क्या होगा यह देखने वाली बात होगी। काफी लोग अभी ऐसे हैं जो अयोग्य थे, लेकिन राशन कार्ड जमा नहीं किया था। अगर आपने भी 31 दिसंबर 2023 तक राशन कार्ड सरेंडर करने का काम नहीं किया है तो फिर कार्यवाई के लिए तैयार रहे। राशन कार्ड रद्द करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी जिला आपूर्ति कार्यालय में आवेदन देने के लिए कहा गया था।
जानिए क्या होगी कार्रवाई _
राशन कार्ड का फायदा प्राप्त करने वाले अयोग्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आपराधिक कार्रवाई की जाएघी। अब तक उठाए गए राशन की वसूली बाजार दर से 12 फीसदी ब्याज के साथ की जानी संभव मानी जा रही है। सरकारी कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू होनी संभव मानी जा रही है। परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या सरकारी उपक्रम है तो अयोग्य है। इसके अलावा आयकर दाता, पांच एकड़ से ज्यादा जमीन, चार पहिया वाहन, पक्का मकान मालिकों को अयोग्य करार दिया जा चुका है।
