ऋषिकेश- एनएसएस शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के षष्ठम दिवस सभी स्वयं सेवी ने प्रथम सत्र में विद्यालय कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाते हुए क्यारियों की निराई गुड़ाई की गई।
द्वितीय बौद्धिक सत्र में जीरो वेस्ट मैनेजमेंट टीम , डुगडुगी संस्थापक राजेश शर्माे तथा प्रो0 गौरव वार्ष्णेय ने संबोधित किया। अपने संबोधन में बोलते पत्र भरवाने कहा कि यह शिव नहीं एक महा जग है और इसमें शक प्रतिफल निकलना चाहिए तभी शिविर की सार्थकता होगी। राजेश पाण्डेय ने स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए कूड़ा निस्तारण के उपाय बताए। गंगा जीरो वेस्ट मैनेजमेंट टीम ने प्रोजेक्टर के साथ कूड़े के निस्तारण पर पूरी कार्यशाला का आयोजन किया। जिसके तहत कूड़े को विभिन्न कूड़ेदानों के माध्यम से एकत्र कर उसकी निस्तारण की जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, नगर सम्यक मनोज कुमार गुप्ता, राहुल, प्रज्वल शर्मा मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News