ऋषिकेश- एनएसएस की छात्रों ने शिविर के चौथे दिन निकाली जन जागरण रैली
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर आज जन जागरण रैली निकाली गई । रैली शिविर स्थल से प्रारंभ होकर एम्स के तीनों द्वारों के सामने से होती हुई बैराज कॉलोनी से गुजरती हुई वीरभद्र मंदिर पहुंची और वहा एक जन सभा को संबोधित किया गया। जिसमें शिविर की थीम के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान , नशा मुक्त उत्तराखण्ड संस्कार युक्त उत्तराखंड, बैंक खातों को खोलना व उनका विधिवत संचालन करने हेतु विचार व्यक्त किए गए। रैली के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर एकत्रित होकर नुक्कड़ सभाएं भी की जिसमें लोगों को अपने वोट के अधिकार के बारे में अवगत कराया और सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की वही नशा मुक्ति उत्तराखंड संस्कार युक्त उत्तराखंड विषय पर स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड को नशे से मुक्त रखने की अपील की ।
सभी स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन के साथ रैली में प्रतिभाग किया रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने किया। बौद्धिक सत्र में नगर के प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजे नेगी नेत्र चिकित्सक द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित किया जिन्होंने याददाश्त को बरकरार रखना, मोबाइल फोन के दुरुपयोग के बारे में व अन्य कहीं विषयों पर अपना वक्तव्य दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी स रावत नगर सम्यक मनोज कुमार गुप्ता डॉ राजेंद्र नेगी डॉक्टर धीरेंद्र रांगड़, डॉ. गिरीश चंद पाण्डेय, इकाई प्रमुख वंदना थपलियाल, शिवम गॉड, मोहिनी कश्यप , महक मिश्रा, चांदनी ,मुस्कान आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।
