ऋषिकेश- नए साल के जश्न में किसी भी तरह का खल्लन न पड़े, इसके लिए पुलिस ने किया रूट प्लान तैयार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ नए साल के जश्न में किसी भी तरह का खल्ल न पड़े, इसके लिए पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी. पुलिस ने साफ किया है कि कही की किसी भी तरह का हुडदंग किया गया या फिर शराब पीकर गाड़ी चलाई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 31 दिसंबर शाम से ही पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाकार गाड़ियों की चेकिंग करेगी।
रूट प्लान _ दिल्ली, रूड़की और सहारनपुर से मोहड के रास्ते आने वाले पर्यटकों को आशारोड़ी से आईएसबीटी होते हुए शिमला बाईपास से सैन्ट ज्यूड चौक होकर बल्लुपुर चौक भेजा जाएगा। बल्लुपुर चौक से गढ़ी कैन्ट तिराहा होकर अनारवाला तिराहा होते हुए जोहड़ी गांव से मसूरी रोड़ होते हुए कुठाल गेट से मसूरी जाएगा। इसके अलावा दिल्ली से हरिद्वार होकर ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों को ऋषिकेश से हर्रावाला होकर मोहकमपुर फ्लाईओवर से जोगीवाला होकर U टर्न कैलाश अस्पताल से पुलिया नंबर 06 से रिंग रोड़ होते हुए लाडपुर तिराहा होकर सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क होते हुए किरशाली चौक से साईं मन्दिर तिराहा होकर मसूरी डायवर्जन से कुठालगेट होते हुए मसूरी जाएगा.मसूरी से दिल्ली ,सहारनपुर, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर जाने के लिए वापसी रुट मसूरी से कुठाल गेट होते हुए ओल्ड राजपुर रोड़ होकर राजपुर से सांई मन्दिर होकर कृरशाली चौक से आईटी पार्क होकर तपोवन बाईपास रोड से नालापानी चौक होते हुए तपोवन गेट से लाडपुर तिराहा होते हुए पुलिया नंबर 06 होकर जोगीवाला से ऋषिकेश, हरिद्वार और आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।
ऋषिकेश के लिए यातायात प्लान हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आने वाले पर्यटक वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश भेजा जाएगा। भरत विहार, चन्द्रभागा नदी किनारे और पुराने रेलवे स्टेशन के पास वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग रहेगी। सवारी वाहन ओर लोकल वाहनों को श्यामपुर से होते हुए मुख्य मार्ग से शहर में प्रवेश की छूट रहेगी। ट्रैफिक का दबाव कम रहनें पर बाहरी राज्यों के वाहन हरिद्वार बाईपास मार्ग से ऋषिकेश की ओर आ सकेंगे। ऋषिकेश से हरिद्वार जाने के लिए बाईपास स्थित मनसा देवी फाटक से बैराज होते हुए चीला रोड की ओर यातायात को भेजा जायेगा।
31st के मद्देनजर यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने के लिए यातायात पुलिस से मसूरी और ऋषिकेश के लिए पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है। देहरादून शहर, मसूरी और ऋषिकेश की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थि किये जाने के लिए यातायात पुलिस में टोईंग क्रेन को नियुक्त कर भ्रमणशील रखा जा रहा है। जिनके माध्यम से नो-पार्किंग और अनावश्यक मार्ग में खड़े वाहनों पर टोईंग और क्लेंपिंग की कार्रवाही की जायेगी। कदेहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर और 01 जनवरी को जनपद देहरादून में यातायात व्यवस्था के लिए पर्यटकों और आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है. मसूरी जाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड व सूचना बोर्ड लगाए गए है. आम जनता से अपील है कि किसी भी असुविधा से बचने के किए यातायात प्लान का पालन किया जाए।

%d bloggers like this:
Breaking News