ऋषिकेश- भारत में तेजी से पैर पसार रहा नया कोविड वैरिएंट, JN.1 के कुल 145 केस हुए दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मामलों में भी बढ़त दिख रही है। भारत में 28 दिसंबर तक JN.1 वैरिएंट के कुल 145 मामले दर्ज किए गए हैं। ये सैंपल 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2023 के बीच लिए गए थे।
बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 797 मामले _
भारत में COVID-19 के 797 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 225 दिनों में सबसे अधिक है, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,091 दर्ज की गई है। मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में कोविड के कारण पांच मौतें हुईं जिसमें दो केरल से और एक-एक महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु से हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News