ऋषिकेश- रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुवा एनएसएस का विशेष आवासीय शिविर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल का विशेष आवासीय शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि निवर्तमान पार्षद विपिन पंत, बाबा काली कमली ट्रस्ट के मैनेजर बीएन झा, प्राचार्य गिरीश पाण्डेय, विधालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित उनके साथ किया गया। मुख्य अतिथि विपिन पंत ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की शक्ति है जो विकसित राष्ट्र निर्माण में सहायक है। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता पूर्व कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल सिंह इकाई प्रमुख वंदना, साहिल गॉड, शिवम गोड, सानिया थापा , मोहिनी कश्यप, रोशन गुप्ता , दिव्याश यादव आदि उपस्थित रहे ।

%d bloggers like this:
Breaking News