ऋषिकेश- हरिचंद गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज ने किया प्रथम पुरातन छात्र सम्मेलन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मंजू भारती के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष अशोक चंद्र जैन को प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा द्वारा सेवानिवृत अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंगल गीत के साथ शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी व पूर्व अध्यक्ष अशोक चंद्र जैन ने अपने आशीष वचनों द्वारा छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राएं अपनी पुरानी साथियों से मिलकर प्रफुल्लित हुई। सभी पुरातन छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादों को सभी के साथ साझा किया। छात्राओं द्वारा स्टॉल लगवाए गए सभी पुरातन छात्राओं को भोज कराया गया। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा पुरातन छात्रों को आशीष वचन दिए गए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त अध्यापिकाएं व कर्मचारी गण उपस्थित रहे संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की अध्यापिका पूनम राणा द्वारा किया गया।
