ऋषिकेश- 4 साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया गुलादर, रातभर कांबिंग, शव बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सिंगली गांव में 4 साल के आयांश को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून एसएसपी द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी,सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है। पुलिस द्वारा बालक की तलाश के लिए जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की गयी। दुखद खबर‌ है कि कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ‌ है। फिर एक मासूम को बाघ ने शिकार बना लिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News