ऋषिकेश- कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के 63 केस आए सामने, वैरिएंट के सबसे अधिक मामले गोवा में

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ देश में रविवार तक कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के 63 मामले सामने आ चुके हैं। इस वैरिएंट के सबसे अधिक मामले गोवा से सामने आए हैं. इसके अलावा कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है।
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. 24 दिसंबर तक देश में JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सबसे अधिक मामले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोवा से आए हैं। जहां इस वैरिएंट के 34 मरीज मिले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र से 9, कर्नाटक से 8, केरल से 6, तमिलनाडु से 4 और तेलंगाना से 2 मामले सामने आए हैं।
कोरोना का यह नया सब-वैरिएंट JN.1 भारत में तेजी से फैल रहा है. आपको बता दें कि देशभर में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. देश में इस समय कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर चार हजार के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 656 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News