ऋषिकेश- स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का जन्म दिवस लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में इंद्रमणि बडोनी का जन्म दिवस लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा द्वारा इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही समस्त सहयोगी अध्यापकों द्वारा पुष्पांजलि दी गई। इसके पश्चात संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों द्वारा मंगल गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य द्वारा इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर सहयोगी अध्यापिकाएं सीमा कोठियाल, संध्या गुप्ता, ममता गुप्ता, पूनम राणा, विनती, मंजू गिरी, सपना, मोनिका चौहान, प्रीति, शिवानी, बबीता अग्रवाल, दिनेश राठौड़ी, श्यामलाल, रेखा शर्मा, मंजू आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News