ऋषिकेश- एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को कत्थक नृत्य की विभिन्न मुद्राएं सिखाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर हरिश्चंद्र कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश में कार्यक्रम अधिकारी निर्मला रावत के मार्गदर्शन में चल रहा है। जिसमें 50 सनसेवियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अनेक विद्याएं सीखी जा रही है।
शिविर के द्वितीय अर्थात बौद्धिक सत्र में मिनाक्षी बुटोला द्वारा कथक नृत्य की जानकारी दी गई। स्वयंसेवियों को कत्थक नृत्य करने की विभिन्न मुद्राएं भी सिखाई गई। डॉ. राजे सिंह नेगी के द्वारा भी जीवन कौशल व स्वास्थ्य पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अजय सनी देव बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News