ऋषिकेश- मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे 200 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ शत प्रतिशत सत्यापन के बाद 200 चयनित अभ्यर्थियों को 24 दिसंबर को सीएम आवास में मुख्यमंत्री नियुक्तिपत्र प्रदान करेंगे। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया, पहले चरण में जिन चयनित अभ्यर्थियों का शत प्रतिशत सत्यापन हो चुका है। उन्हें नियुक्तिपत्र देकर जिलों में तैनाती दी जाएगी। विभाग की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों का जिला प्रशासन व पुलिस के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। कहा, सत्यापन में जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिल रही है, उनके नियुक्ति पत्र रोके जा रहे हैं।
आठ अभ्यर्थियों के रोके नियुक्तिपत्र _
स्वास्थ्य विभाग ने आठ अभ्यर्थियों के नियुक्तिपत्र रोक दिए हैं। इसमें फिरोज खान, सुरेंद्र कुमार यादव, मनीष जगरिया, मनीष कुमार सैनी, मान सिंह बड़ेरिया, जितेंद्र सिंह घुरेया, आशीष भारद्वाज, सोनिया सिंह
शामिल हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News