ऋषिकेश- राष्ट्रीय गणित दिवस इण्टर कॉलेज आईडीपीएल इण्टर कॉलेज में सेमिनार आयोजित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारत के महानतम गणितज्ञों में से एक रामानुजन का संख्याओं के सिद्धांत में योगदान गहरा रहा है। वह वास्तव में बीसवीं सदी की एक गणितीय घटना थे। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत आविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया। दुनिया भर में गणित के विशेषज्ञ उनकी जबरदस्त योग्यता को पहचानते हैं। ये बातें राजकीय इण्टर कॉलेज आईडपीएल ऋषिकेश द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार में श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर गौरव वार्ष्णेय* ने कही| उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को गणित के विभिन्न अनुप्रयोगों को विस्तार से बताया। गणित को रुचिकर बनाने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी| सेमिनार का उद्घाटन माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुआ| विद्यालय के प्रधानाचार्य ने राजीव लोचन सिंह ने अपने अध्यक्षीय स्वागत सम्बोधन में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र छात्राओं को गणित दिवस की जानकारी दी| उन्होंने कहा कि सभी को रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए| इस अवसर पर विद्यालय एसएमसी की अध्यक्ष अपर्णा सिंह, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के ओम प्रकाश गुप्ता, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र सिंह रावत,गणित प्रवक्ता विजय पाल सिंह ,सुशील सैनी, दिवाकर नैथानी , शकुंतला भट्ट, राष्ट्रीय सेवा योजना नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता , संजीव सेमवाल सहित विद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।* सेमिनार में छात्र छात्राओं द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा में गणित विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी|

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News