ऋषिकेश- भाजपा नेता एवं समाजसेवी एड० राकेश पारछा ने किया पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग को खोले जाने पर कैबिनेट मंत्री का आभार प्रकट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पूर्व जिला मंत्री भाजपा राकेश पारछा ने मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग को खोले जाने पर आभार प्रकट किया। पूर्व जिला मंत्री ने कहा कि डॉक्टर अग्रवाल की कार्यशैली ही उनके जीत के प्रत्येक बार के अंतर को बढ़ाती है। पारछा ने कहा कि पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग बंद होने के चलते वाल्मीकि नगर से सटे मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। जिसके कारण वाल्मीकि नगर के लोगों के घरों में धूलकण बहुत मात्रा में आ रहे थे। साथ ही इस मार्ग पर अत्यधिक गड्ढे होने के कारण आवागमन में दिक्कत है पैदा हो रही थी। पारछा ने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा 12 दिसंबर को मंत्री डॉ अग्रवाल को अवगत कराया गया था। जिस मंत्री डॉ अग्रवाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा मौके से ही डीआरएम मुरादाबाद को दूरभाष पर मार्ग की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए पुराने मार्ग को खोलने के निर्देश दिए थे। पारछा ने कहा कि पुराना मार्ग खुलने से वाल्मीकि नगर के निवासियों एवं शहर वासियों को वायु प्रदूषण जैसी समस्या से निजात मिली है। इस सरहनीय कार्य के लिये वाल्मीकि नगर के निवासियों द्वारा डॉ अग्रवाल का आभार प्रकट किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News