ऋषिकेश- 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ सरकार के द्वारा इस बार सर्दियों की 11 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार करने वाले सभी बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित हो गया है। इस बार स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की बात करें तो लगभग 11 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। ताकि बच्चे घर पर और अपने परिवारजनों के साथ समय बिता सके। बढ़ती ठंड के चलते सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत कई संस्थाओं को शीतकालीन अवकाश देने के बारे में बताया है। सरकार के आदेश के चलते सभी निजी संस्थाओं और निजी स्कूल सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर रहे हैं। बता दें कि स्कूलों की छुट्टियों के लिए 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी का समय निश्चित किया गया है। जिसके बीच में आपको 11 दिन की छुट्टियां दी जा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News