ऋषिकेश- प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में चल रहे एनसीसी अधिकारी कैप्टन वीरेंद्र सिंह नेगी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में आज दो मैच खेले गए। जिसमें प्रथम मैच श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज और रेड फोर्ट विद्यालय विस्थापित क्षेत्र के बीच खेला गया। इसमें श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश 3- 1 से विजय रहा। दूसरे मैच केंद्रीय विद्यालय तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास कालोनी ऋषिकेश के बीच खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय रायवाला 4- 1 से विजयी रहा ।
मैच का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने दोनों टीमों से परिचय किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए तथा मस्तिष्क के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। फुटबॉल हमारा शरीर के स्वास्थ्य के लिए खेला जाने वाला सबसे लाभप्रद खेल है। इसको खेलने वाले सभी खिलाड़ी शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, बीपीएस रावत, विजय पाल सिंह, एनएस रावत, व्यायाम शिक्षक पंकज कुमार सती, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, वाहिद अहमद तथा नेगी परिवार के सदस्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News