ऋषिकेश- जवानों का राशन गटक गये कमांडेंट और दो एसआई, गृह मंत्रालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ सीबीआई ने देहरादून के आईटीबीपी सीमाद्वार में तैनात तत्कालीन कमांडेंट, दो दरोगा और तीन बड़े व्यापारियों के खिलाफ लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर 2017 से 2019 तक जवानों को मिलने वाले रसद, मीट, मछली, अंडा, दूध और फल की आपूर्ति में करीब 70 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है। यह घोटाला उन्होंने बिलों में काट-छांट और ओवरराइटिंग कर किया।बिलों में अनियमितताओं के कारण मुकदमा दर्ज किया गया। बता दे कि गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी आरोपी कमांडेंट, दरोगा समेत अन्य के खिलाफ चमोली स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर में केरोसिन की आपूर्ति में घोटाला करने पर दर्ज मुकदमे में सीबीआई चार्जशीट दे चुकी हैं। आरोपी कमांडेंट वर्तमान में बिहार में तैनात बताया जा रहा है। सीबीआई को दी गई शिकायत में कमांडेंट 23 बटालियन आईटीबीपी पीयूष पुष्कर ने बताया कि कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता ने देहरादून में तैनाती के दौरान 2017 से 2019 के बीच तत्कालीन एसआई जीडी सुधीर कुमार और अनुसूया प्रसाद ने निजी व्यापारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी खरीद में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताए कीं। बिलों में छेड़छाड़ की और बिलों को बढा हुआ दिखाया गया। अब सीबीआई सभी से पूछताछ करेगी और अगर आरोप सही पाए गये तो सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News