ऋषिकेश- अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीरजा गोयल को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी ने किया सम्मानित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें कविता एवं साहित्य और समाज सेवा एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों और शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपुर्ण योगदान देने वालों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान ऋषिकेश से नरेंद्र रयाल को कविता एवं साहित्य के लिए और नीरजा गोयल को समाज सेवा एवं अंतर्राष्ट्रीय पैराबैडमिंटन खिलाड़ी के लिए सम्मानित किया गया तथा हरिद्वार से प्रदीप नेगी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और रुद्रपुर से मनोज सरकार बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए सम्मानित किया गया।
