ऋषिकेश- रोटरी ऋषिकेश रॉयल के विजयपाल सिंह अध्यक्ष , राजकुमार बत्रा बने सचिव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ रोटरी ऋषिकेश रॉयल की छठवीं बोर्ड मीटिंग में वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। तपोवन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। क्लब ट्रेनर रो. संजय सकलानी ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए रो. विजयपाल सिंह को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। रो. सीए. राजकुमार बत्रा सचिव का पदभार सम्भालेंगे तथा रो. कैलाश सेमवाल कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभायेंगे। सभी पदाधिकारियों को क्लब के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर चार्टर्ड
अध्यक्ष रो संकेत गोयल, वर्तमान अध्यक्ष रो. विजय रावत सचिव रो संदीप गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रो. राजेंद्र बिजलवान, रो हितेन्द्र पंवार, रो संजय पंवार, रो पंकज अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News