ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री ने तीन विधानसभा चुनावों में भाजपा की रिकॉर्ड मतों से जीत पर प्रसन्नता प्रकट की

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ केब्जनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर व मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। रायवाला मुख्य मार्ग पर आतिशबाजी कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जनता ने सदैव सराहा है। कहा कि मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में कार्य किये गये। कहा कि मध्यप्रदेश में सुशासन और विकास कार्यो की जीत हुई है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यों के बलबूते छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिथक तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने केंद्र की मोदी सरकार और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, जिला मंत्री गणेश रावत, जिला योजना समिति सदस्य राजेश जुगलान, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रायवाला सागर गिरी, बीना बंगवाल, कमल कुमार, बबिता कमल, कमलेश भंडारी, आशीष जोशी, नवीन चमोली, मोहित नोटियाल, लक्ष्मी गुरुंग, दिव्या बेलवाल, बबिता रावत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News