ऋषिकेश- मुनिकीरेती पालिका बोर्ड पांच सालों में नगर को हर क्षेत्र में सरसब्ज करने में रहा सफल _ रोशन रतूड़ी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मुनिकीरेती नगर पालिका बोर्ड इन पांच सालों में नगर को हर क्षेत्र में सरसब्ज करने में सफल रहा। स्वच्छता नगर को देश भर में स्थान मिला।
2018 में निर्वाचित बोर्ड का पांच साल का कार्यकाल आज संपन्न हो गया। अंतिम दिन पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने मीडिया से पांच साल के अनुभव के साथ ही बोर्ड के कार्यों को रखा। उन्होंने कहा कि मौजूदा बोर्ड नगर को कई क्षेत्रों में व्यापक पहचान दिलाने में सफल रहा। हर क्षेत्र में नगर को सरसब्ज करने के प्रयास किए गए। नगर की बेहतरी के लिए बोर्ड ने दलगत राजनीति से उपर उठकर काम किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य ही नहीं देश भर में भी मुनिकीरेती नगर ने स्थान हासिल किया। कहा कि इस उपलब्धि में जनता की सहभागिता रही। जनता ने हर स्तर पर सहयोग किया। मीडिया का भी बड़ा सहयोग रहा। पलिका अध्यक्ष रतूड़ी ने कहा कि बोर्ड के पांच साल के कार्यकाल में दो साल कोविड का साया रहा। कोविड में पालिका प्रशासन, सभासदों ने उल्लेखनीय कार्य किए। हर पीड़ित परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया गया। कोरोना काल में मुनिकीरेती ने पर्वतीय क्षेत्र के लिए बेस कैंप के तौर पर काम किया। इससे पालिका की जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ गई थी। इसे पालिका बोर्ड ने अच्छे से अंजाम दिया। पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि मुनिकीरेती में बेहतरी की हर संभावनाओं पर काम किया गया। इन्हें लगातार आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्हें उम्मीद है कि जब कभी नए बोर्ड का गठन होगा तो उसका प्रयास भी ऐसा ही रहेगा। इस मौके पर सभासद विनोद सकलानी, सुभाष चौहान, वंदना थलवाल, मनोज नेगी, बीनू, , ईओ रणवीर मरवाह आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News