ऋषिकेश- निराश्रित गोवंश के लिए गौहरी माफी में बनाई जा रही है गौशाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में निराश्रित गौवंश के लिए गोरी माफी में गौशाला बनाई जा रही हैं। बुलडोजर से निराश्रित गौवंश के हेतु गौशाला की भूमि का समतलीकरण कार्य पूर्ण हुआ। इस पुनीत कार्य में वेदान्ताचार्य सदानंद गिरि महाराज (पूर्व एस. एच .ओ हरियाणा पुलिस) भारतवर्ष की सेना में कैप्टन पद पर रहे कैप्टन शीशपाल पोखरियाल (इंजीनियर), कृष्ण दया एकेड़मी विद्यालय के गुरु एवं उनकी धर्म पत्नी प्रधानाचार्या हेमलता देवी के विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राऐं, संजय रावत , चालक अंकित इन सभी महानुभावों ने अपना -अपना श्रमदान किया। अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट इन सभी महानुभावों के लिए मंगलकामना करता है। अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट अध्यक्ष कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना( हिमालय लाड़ली दीदी जी) के द्वारा उक्त पुनीत कार्य को किया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News