ऋषिकेश- तीर्थनगरी में उमड़ा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर आस्था का सैलाब

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश । कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। तीर्थनगरी में एक दिन पहले ही होटल, लॉज और धर्मशाला पैक हो गए थे। बता दे कि त्रिवेणी घाट सहित अन्य घाटों पर रविवार सुबह भी काफी संख्या में लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया है । सोमवार को अवकाश के चलते दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और अन्य जगहों से लोग शनिवार शाम से ही ऋषिकेश पहुंचने लगे थे। रविवार सुबह ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच गई। सभी ने स्नान दान के साथ अनुष्ठान किए। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीपदान, हवन, यज्ञ अन्य करने से सांसारिक पाप नष्ट होता है और अगले जन्म में स्वर्ग की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन अन्न, धन और वस्त्र अन्य का दान करने से कई गुना अधिक लाभ मिलता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News