ऋषिकेश- हर्सोल्लास के साथ मनाया गया पारस पब्लिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पारस पब्लिक विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। एम्स की निदेशक डा० जया चतुर्वेदी तथा मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर एसवी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्कूल प्रबंधक राम रतन रतूड़ी ने बच्चों की शिक्षा पर अभिभावक और अध्यापक के बीच के समन्वय को अति महत्वपूर्ण कड़ी बताया । स्कूल परिवार और अभिभावक परिवार की जिम्मेदारी का साझा परिणाम ही एक विद्यार्थी को कल का जिम्मेदार नागरिक बना सकता है।

इस वार्षिक उत्सव की थीम ग्लोरी ऑफ़ इंडिया जिसके अंतर्गत भारत के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से बच्चों ने प्रस्तुत किया जिसके अंतर्गत गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी, बीहू थे। नन्हे मुन्ने बच्चों ने लूंगी डांस ,चक धूम धूम आदि गानों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।बच्चों ने विशेष रूप से चंद्रयान मिशन की सफलता को अपने नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया जिसके बाद अभिभावकों तथा मुख्य अतिथियों द्वारा खड़े होकर सराहना मिली । आज के युग में लुप्त होते संस्कार , आधुनिकता का बच्चों पर दुष्प्रभाव तथा अपने संस्कारों, नैतिक मूल्य , संस्कृति को संरक्षित करने का संदेश दिया। वार्षिक रिपोर्ट प्रधानाध्यापिका श्रुति रतूड़ी के द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसमें विभिन्न श्रेणियो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में बेस्ट स्टूडेंट एंड बेस्ट अभिभावक को भी पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा नंदा देवी यात्रा की प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर अभिभावक मंत्र मुग्ध हो उठे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम चंद्र रतूड़ी, प्रबंधक रामरतन रतूड़ी, प्रकाश रतूड़ी, ग्राम प्रधान खदरी संगीता थपलियाल, जिला पंचायत संजीव चौहान, हेमंत गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद पांडे, पंकज पुष्प रावत, कै० राजवीर सिंह कठैत, कुसुम जोशी आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News