ऋषिकेश- समाज और राष्ट्र की बेहतरी में सकारात्मक मीडिया की अहम भूमिका- श्रीवास्तव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश प्रेस क्लब में वर्तमान पत्रकारिता और बदलते परिवेष विषष पर आयोजित गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सूचना विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि समाज और राष्ट्र की बेहतरी में सकारात्मक मीडिया की अहम भूमिका है। वैल्यू बेस्ड मीडिया समाज के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता संवेदनशील प्रोफेशन है। ये सीधी-सीधे समाज से जुड़ा है। इसमें किसी भी प्रकार की बात का समाज पर सीधा असर पड़ता है। आज के दौर में सकारात्मक मीडिया की जरूरत है। ताकि समाज के मूल्यों को इससे बल मिले। मूल्य और अनुशासन का माहौल बनें। समाज के लिए मीडिया की सकाराम्कमता उत्प्रेरक का काम करती है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे पत्रकार के लिए भी सकारात्मकता जरूरी है। खबर को नकारात्मक कोण से देखने की प्रवृत्ति का समाज में दीर्घ ठहराव संभव नहीं है। प्रेस क्लब के संरक्षक हरीश तिवारी ने उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव का आभार प्रकट करते हुए उनके सम्मुख पत्रकारों की समस्याओं को रखा। इस मौके पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुदीप पंचभैया, मनोहर काला, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष आलोक पंवार, रणवीर सिंह, पंकज कौशल, मनोज रौतेला, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News