ऋषिकेश- आबकारी विभाग में कोई निलंबित तो कोई पद मुक्त किसी को नोटिस जारी,

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- आबकारी विभाग में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान जारी हुआ है। किसी को पद से हटा दिया तो किसी को कारण बताओ नोटिस किसी को निलंबित किया गया है। हरिद्वार में आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड एचसी सेमवाल के निर्देश पर की गयी कार्यवाही में 19 नवंबर को विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जाँच में अनियमितता पायी गयी थी। विशेष रूप से 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई शराब बरामद की गई थी। उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है।
1 – हरिद्वार की घटना मामले में जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घण्टे के अंदर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
2 – आबकारी निरीक्षक क्षेत्र हरिद्वार संजय सिंह रावत को उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटाया गया है।
जनपद देहरादून के रायपुर के खलंगा क्षेत्र में 20 नवंबर को मध्य रात्रि में की गयी छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड अवैध अंग्रेजी शराब बरामद बरामद की गई थी तथा 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई थी । उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई-
1– देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है।
2- राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून 6 सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड सम्बद्ध किया गया।
3- सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को निलंबित किया गया।
4- प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News