ऋषिकेश- 3 वांछित वारंटी अभियुक्त भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारी गणों को वांछित वारंटी अभियुक्तों तथा अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में 20 नवंबर को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा वांछित वारंटी अभियुक्तो तथा अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 14 बीघा पुल, बस अड्डा ऋषिकेश के पास से दो अभियोग में वांछित वारंटी अभियुक्त मयंक जाटव पुत्र दोजीराम निवासी बनखंडी ऋषिकेश को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। मौके पर ही अभियुक्त के पास से 52 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जिस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पृथक से अभियोग पंजीकृत किया गया है। वांछित वारंटी अभियुक्त शेरू पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है। वांछित वारंटी अभियुक्त पवन पुत्र रामगोपाल निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में ASI रकम सिंह, कांस्टेबल दिनेश मेहर, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल अभिषेक कुमार।

%d bloggers like this:
Breaking News