ऋषिकेश- उपसचिव ने किया गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल ढालवाला का निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ स्कूली शिक्षा विभाग के उपसचिव अनिल कुमार पांडे ने गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल ढालवाला का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रार्थना सभा में छात्र/छात्राओं का अनुशासन देखा। साथ ही छात्र/छात्राओं के सामान्य ज्ञान को भी परखा।
निरीक्षण में सामान्य ज्ञान का स्तर सराहनीय मिला। इसके अलावा स्कूल परिसर में नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की उपसचिव पांडे ने सराहना की। स्कूल के कार्यालय और अभिलेख प्रबंधन और बेहतर करने हेतु टिप्स दिए। इस मौके पर कक्षा 5 की छात्रा कुमारी मेघा राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में प्रथम स्थान और 200 मीटर में तृतीय स्थान को मेडल पहनाया गया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी ओपी वर्मा, सीआरसी मनमोहन रांगड़, प्रधानाध्यापिका पुनीता झल्डियान, सत्येंद्र चौहान, अनुपम बडोला, प्रवीण कुमार, मंजू रानी शर्मा, विनोद प्रसाद आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News